फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमानन क्षेत्र में महिलाओं की उड़ान: केबिन क्रू से ऑपरेशन तक भागीदारी, इंडिगो-एअर इंडिया में कितनी कर्मचारी?

Sat, 07 Mar 2026 10:39 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

भारत के विमानन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। इंडिगो और एअर इंडिया में महिला पायलटों की संख्या दुनिया के औसत से करीब तीन गुना अधिक है। दोनों एयरलाइनों ने बताया कि पायलटों के साथ-साथ संचालन, सुरक्षा और नेतृत्व जैसे अहम पदों पर भी महिलाओं की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
आसमां है हद हमारी.. - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के विमानन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। इंडिगो और एअर इंडिया में महिला पायलटों की संख्या वैश्विक औसत से अधिक है। इंडिगो में कुल पायलटों में 17.5 फीसदी महिलाएं हैं। वहीं, एअर इंडिया में 16 फीसदी पायलट महिलाएं हैं। यह आंकड़ा दुनिया के औसत से काफी ज्यादा माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दोनों प्रमुख एयरलाइनों ने अपने यहां महिला पायलटों की संख्या से जुड़ी जानकारी साझा की।
विज्ञापन


इंडिगो ने शनिवार को बताया कि उसके यहां एक हजार से ज्यादा महिला पायलट काम कर रही हैं। साथ ही कंपनी के कुल कर्मचारियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 45 फीसदी से अधिक है। 

एयरलाइन ने बताया कि उसके यहां महिला पायलट कुल पायलटों का 17.5 फीसदी हैं। यह दुनिया के औसत से तीन गुना से भी ज्यादा है। इंडिगो के मुताबिक, हवाई अड्डा संचालन करने वाले कर्मियों में 30 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं। संचालन नियंत्रण केंद्र में करीब 25 फीसदी महिलाएं काम कर रही हैं। एयरलाइन के वित्त विभाग में 20 फीसदी से ज्यादा महिलाएं हैं। डिजिटल क्षेत्र में भी 15 फीसदी से अधिक महिलाओं की भागीदारी है। कंपनी के नेतृत्व वाले पदों पर भी महिलाओं की हिस्सेदारी 23 फीसदी से अधिक है।
विज्ञापन


इंडिगो ने कहा कि वह विविधता और समान अवसर वाले कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने कहा कि भारत में विमानन क्षेत्र में नई पीढ़ी की महिलाओं की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यह प्रयास किए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में सात कॉलोनियों का होगा कायाकल्प: 21000 से ज्यादा नए फ्लैट बनेंगे, सरकार के खजाने पर नहीं पड़ेगा बोझ

एअर इंडिया में कितनी महिला कर्मचारी किस भूमिका में?
वहीं, एअर इंडिया ने भी शनिवार को बताया कि उसके यहां कुल पायलटों में 16 फीसदी महिलाएं हैं। यह भी दुनिया के औसत से करीब तीन गुना ज्यादा है। एयरलाइन ने कहा कि उसके केबिन क्रू में 84 फीसदी महिलाएं हैं। एयरलाइन के संचालन में महिलाओं की भूमिका काफी अहम है।
विज्ञापन


हवाई अड्डा संचालन में भी महिलाओं की संख्या बढ़ी है। पिछले दो वर्षों में यह 24 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी हो गई है। सुरक्षा विभाग में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। यह 14 फीसदी से बढ़कर 22 फीसदी तक पहुंच गई है। एअर इंडिया ने कहा कि वह विमानन क्षेत्र के सभी विभागों और नेतृत्व के पदों पर महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। एयरलाइन में कुल 24 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें