फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: सूरत में मंदिर के बाथरूम में मृत मिलीं दो छात्राएं, मौके से मिला इंजेक्शन; पुलिस को आत्महत्या का शक

Sat, 07 Mar 2026 10:32 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों छात्राएं अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ती थीं, लेकिन स्कूल के समय से ही उनकी आपस में गहरी दोस्ती थी। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत शहर में एक मंदिर के बाथरूम से दो युवतियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक दोनों की उम्र करीब 18 से 20 साल के बीच थी और वे कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस को मौके से एनेस्थीसिया (बेहोशी देने वाले) इंजेक्शन मिले हैं, जबकि एक युवती के मोबाइल में आत्महत्या से जुड़ी तस्वीरें और जानकारी भी मिली है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - दिल्ली में सात कॉलोनियों का होगा कायाकल्प: 21000 से ज्यादा नए फ्लैट बनेंगे, सरकार के खजाने पर नहीं पड़ेगा बोझ

एक दिन पहले से लापता थी छात्राएं
पुलिस के अनुसार दोनों छात्राएं शुक्रवार दोपहर से लापता थीं। उनके परिजनों ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की और फोन नहीं उठा, तो उन्होंने दिंडोली पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की सूचना दी। फोन चालू थे, लेकिन कॉल का जवाब नहीं मिल रहा था। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, जिससे पता चला कि दोनों सानिया गांव के पास हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को घोषित किया मृत
लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम सानिया गांव पहुंची और आसपास के खेतों में तलाश शुरू की। इस दौरान स्वामीनारायण मंदिर के पास दोनों की स्कूटी खड़ी मिली। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पता चला कि दोनों युवतियां मंदिर के बाथरूम की ओर जाती दिखाई दी थीं। इसके बाद पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, जहां दोनों युवतियां बेहोश हालत में पड़ी मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एक युवती को सिविल अस्पताल और दूसरी को SMIMER अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - विमानन क्षेत्र में महिलाओं की उड़ान: केबिन क्रू से ऑपरेशन तक भागीदारी, इंडिगो-एअर इंडिया में कितनी कर्मचारी?

पुलिस ने बताया कि बाथरूम की तलाशी के दौरान एनेस्थीसिया के इंजेक्शन बरामद हुए। साथ ही एक युवती के मोबाइल फोन की गैलरी में आत्महत्या से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी मिली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें