स्वदेश निर्मित तेजस विमान ने कोयंबटूर में सुलूर वायुसेना अड्डे पर आसमान में ऊंची उड़ान भरी। एयर ऑफिसर कमांडिंग सुलूर के एयर कमोडोर राहुल गुप्ता ने कहा कि हमारा एकमात्र स्टेशन है जो तीनों प्रकार के विमानों परिवहन, हेलीकॉप्टर और लड़ाकू विमान का संचालन करता है। यह एकमात्र बेस है जो तेजस विमान संचालित करता है। हमारा बेस आदर्श रूप से देश के प्रायद्वीपीय हिस्से में स्थित है।