फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hepatitis: हेपेटाइटिस के सुपर संक्रमण के खिलाफ खोजा स्वदेशी टीका, बंदरों पर सफल हुआ परीक्षण

Wed, 17 Jan 2024 06:30 AM IST
जलज मिश्रा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली

सार

हेपेटाइटिस मुख्य तौर पर ए, बी, सी और ई नामक वायरस से जाना जाता है। हेपेटाइटिस ए और ई कम गंभीर और अल्पकालिक संक्रमण होते हैं, जबकि हेपेटाइटिस बी और सी अधिक गंभीर और लंबे समय तक संक्रमण का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
हेपेटाइटिस बी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेपेटाइटिस के सुपर संक्रमण को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों का शोध कामयाब हुआ है। उन्होंने इसका स्वदेशी टीका विकसित किया, जो परीक्षण में बंदरों पर असरदार मिला। एक साथ कई तरह के हेपेटाइटिस पर काम करने वाले इस टीके का परीक्षण अध्ययन मेडिकल जर्नल वैक्सीन में प्रकाशित हुआ।

नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वैज्ञानिकों ने हेपेटाइटिस ई और बी वायरस के खिलाफ संयुक्त लिपोसोम-आधारित टीका तैयार किया है। शोधकर्ताओं ने टीके पर अनुसंधान जारी रखने की सिफारिश भी की है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, अभी तक भारत में हेपेटाइटिस बी का टीका है जो 2012 से राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के जरिये पेंटावैलेंट नामक टीके के रूप में दिया जाता है। हालांकि, हेपेटाइटिस ई या कहें कि हेपेटाइटिस बी और सी वाहकों को ई संक्रमण से बचाने के लिए कोई टीका नहीं है। यही कारण है कि हमने हेपेटाइटिस ई का एक प्रभावी टीका विकसित किया है।  इसका उपयोग गर्भावस्था के दौरान और हेपेटाइटिस बी व सी वाहकों के लिए किया जा सकता है।

देखा जाता है महामारी के रूप में

विज्ञापन

हेपेटाइटिस मुख्य तौर पर ए, बी, सी और ई नामक वायरस से जाना जाता है। हेपेटाइटिस ए और ई कम गंभीर और अल्पकालिक संक्रमण होते हैं, जबकि हेपेटाइटिस बी और सी अधिक गंभीर और लंबे समय तक संक्रमण का कारण बनते हैं। हेपेटाइटिस ई वायरस (एचईवी) हेपेटाइटिस के महामारी के रूप में देखा जाता है, खासकर उन जगहों पर जहां साफ-सफाई की बहुत कमी है।

सिरोसिस, लिवर कैंसर जैसी बीमारियों की वजह
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, हेपेटाइटिस बी से भारत में लगभग चार करोड़ लोग प्रभावित हैं। वहीं, हेपेटाइटिस सी से करीब एक करोड़ लोग प्रभावित हैं। हेपेटाइटिस से संबंधित मौतों में से लगभग 95 फीसदी सिरोसिस और बाकी पांच फीसदी लिवर कैंसर से हो रही हैं। आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल हेपेटाइटिस ई से पीड़ित 10 से 15 फीसदी मरीज लिवर फेलियर की चपेट में आते हैं।

सुपर संक्रमण घातक

विज्ञापन

हेपेटाइटिस के सुपर संक्रमण का मतलब एक व्यक्ति में एक से अधिक तरह का हेपेटाइटिस संक्रमण होना है। उदाहरण के लिए हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी के रोगियों को अगर हेपेटाइटिस ई का संक्रमण भी होता है तो इसे सुपर संक्रमण के रूप में जाना जाता है और यह गंभीर बीमारी विकसित करते हैं।

कोरोना का एक और स्वदेशी टीका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंजूर
भारत के एक और कोरोना रोधी स्वदेशी टीका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। मंगलवार को हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई कंपनी ने बताया कि डब्ल्यूएचओ ने उनके कोर्बेवैक्स टीका को आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) में शामिल किया है। यह टीका भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित कोविड-19 टीका है जो प्रोटीन सब-यूनिट प्लेटफॉर्म पर आधारित है। कंपनी की प्रबंध निदेशक महिमा दतला ने बताया कि डब्ल्यूएचओ का यह समर्थन कोविड-19 के खिलाफ हमारी वैश्विक लड़ाई को मजबूत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें