स्वदेशी इंटरमीडिएट जेट ट्रेनर (आईजेटी) की स्पिन फ्लाइट टेस्टिंग शुरू हो गई है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने आईजेटी को बनाया है और यह वायुसेना के किरण एयरक्राफ्ट फ्लीट की जगह लेगा। एचएएल के टेस्ट पायलट जीपी कैप्टन एचवी ठाकुर (सेवानिवृत्त) और विंग कमांडर पी अवस्ति (सेवानिवृत्त) ने एयरक्राफ्ट को उड़ाया।
एचएएल ने कहा कि किसी भी एयरक्राफ्ट की स्पिन टेस्टिंग सबसे महत्वपूर्ण चरण है। अब टेस्टिंग को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जाएगा ताकि अन्य आवश्यकता को पूरा किया जा सके और विमान के दोनों तरफ व्यवहार का आंकलन किया जा सके। आईजेटी की गति, ऊंचाई और भार के संदर्भ में पहले ही पूर्ण टेस्टिंग हो चुकी है और इसे ड्रॉप टैंकों के साथ-साथ बमों के साथ भी एकीकृत किया गया है। स्पिन टेस्टिंग के लिए एचएएल ने पतवार की सतह को बढ़ाकर विमान को फिर से डिजाइन किया।