पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बुधवार को पंचायत कार्यालय, तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यालय और एक बैंक के बाहर बड़ी संख्या में देसी बम बरामद हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। बोलपुर के निकट सिआन मुलुक गांव के लोगों ने बताया कि स्थानीय पंचायत कार्यालय के बंद गेट के बाहर बड़ी संख्या में बम यहां-वहां पड़े हुए थे।
इसके अलावा टीएमसी पार्टी कार्यालय के बाहर और एक राष्ट्रीयकृत बैंक के पास भी तड़के बम बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को इसकी जानकारी दी गई है और मामले की जांच चल रही है।