सीमावर्ती ग्रामीणों से सीधा संपर्क बनाएं भाजपा नेता : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के भाजपा नेताओं की एक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सदस्यों से सीमावर्ती ग्रामीणों से सीधा संपर्क बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सीमांत ग्रामीण क्षेत्रों को ऐसे स्थानों के रूप में विविकसित जाना चाहिए जहां पर्यटक आएं।
'यूक्रेन युद्ध और कोविड की चुनौतियों के बाद भी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा देश'
मोदी के साथ बंद कमरे में बैठक के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने संवाददाताओं को जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन किया और कहा कि यूक्रेन युद्ध और कोविड महामारी जैसी वैश्विक चुनौतियों के बीच देश के आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने की दुनियाभर में स्वीकार्यता है।
'सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए स्नेह मिलन कार्यक्रमों को मिले बढ़ावा'
उन्होंने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में महीने भर चलने वाले 'काशी तमिल संगमम' की भी सराहना की, जो दो स्थानों के बीच प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों का जश्न मनाता है। मोदी ने कहा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए 'स्नेह मिलन' कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
बैठक में आगामी राज्य विधानसभा चुनावों पर होगी चर्चा : रमन सिंह
वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि दो दिवसीय बैठक में विभिन्न समसामयिक मुद्दों और आगामी राज्य विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा होगी। पार्टी नेता बूथस्तर पर अपनी मौजूदगी को मजबूत करने पर विचार कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा, भाजपा की राज्य इकाइयों के अध्यक्ष और महासचिव भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता वाली बैठक का हिस्सा हैं।
पार्टी सूत्रों ने कहा, बैठक में भाजपा की भविष्य की रणनीति, राज्य विधानसभा चुनावों के अगले दौर की तैयारियों और चल रही विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। पार्टी की मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों समेत नेताओं के विभिन्न समूहों को भी शामिल किया गया है। खासकर उन जगहों पर, जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों को हार मिली थी। पार्टी 2024 में जीत के लिए नजर गड़ाए हुए है।