फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेक्ट्रम की सबसे बड़ी नीलामी, पहले दिन 53 हजार करोड़ की बोली

Sun, 02 Oct 2016 03:43 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में अब तक की सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम नीलामी के पहले दिन शनिवार को प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनियों ने 53,531 करोड़ रुपये की बोली लगाई। हालांकि 700 और 900 मेगाहर्ट्ज के  स्पेक्ट्रम के लिए पहले दिन कोई खरीदार आगे नहीं आया। इस नीलामी के तहत कुल 2,345.55 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की बोली लगेगी। सात बैंडों में नीलाम की जाने वाली स्पेक्ट्रम की बेस प्राइस 5.63 लाख करोड़ रखी गई है।
विज्ञापन


शनिवार की नीलामी के दौरान कुल पांच राउंड के बाद 53,531 करोड़ रुपये की बोली लगी। इस नीलामी में बोली लगाने वाली कंपनियों में भारती एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया सेल्यूलर और नई खिलाड़ी रिलायंस जियो शामिल हैं। तीन अन्य कंपनियां, एयरसेल, रिलायंस कम्यूनिकेशंस और टाटा टेलीसर्विसेज भी बोली लगाने वालों में शामिल थीं। नीलामी सोमवार को भी जारी रहेगी। 

दूरसंचार सचिव जे एस दीपक ने नीलामी की जानकारी देते हुए कहा कि अब टेलीकॉम सर्विस की गुणवत्ता प्रभावित होने की समस्या इतिहास की बात हो जाएगी। उन्होंने ऑपरेटरों से ज्यादा से ज्यादा स्पेक्ट्रम खरीद कर रख लेने की सलाह दी क्योंकि अगले कुछ सालों तक इसकी नीलामी होने की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पांच राउंड की नीलामी हुई

- फोटो : demo pic
दूरसंचार मंत्रालय के मुताबिक पांच राउंड की नीलामी के दौरान ऑपरेटरों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में दिखाई। इस फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल 2जी और 4जी सर्विसेज के लिए किया जा सकता है। 

ऑपरेटरों ने 2100  (3जी/4जी) , 2500 (4जी), 2300 (4जी), 800  मेगाहर्ट्ज (2जी /4जी) के बैंडों में भी दिलचस्पी दिखाई। सबसे ज्यादा सक्रियता 1800 मेगाहर्ट्ज में दिखाई दी। इसके लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुजरात और यूपी (ईस्ट और वेस्ट) समेत 22 टेलीकॉम सर्किलों में से 19 में बोलियां लगीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें