फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू उड़ानों में बढ़ी यात्री संख्या, कोरोना काल से पहले के स्तर तक पहुंची

Sat, 07 Nov 2020 06:00 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Air India flight - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में ढील देने के बाद घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में महीने दर महीने इजाफा हो रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घरेलू उड़ानों में यात्रियों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। नवंबर में घरेलू यात्रियों की संख्या प्रतिदिन दो लाख तक पहुंच गई है। घरेलू यात्रियों की संख्या कोरोना काल से पहले की तादाद में देखा जाए, तो आधे से अधिक तक पहुंच चुकी है। 

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने बताया कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के चलते दो महीने बाद उड़ाने फिर से शुरू हुईं थीं। पहले दिन 30 हजार यात्रियों ने उड़ान भरी थी, लेकिन दो नवंबर को प्रतिदिन उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या दो लाख से अधिक पहुंच चुकी है। खरोला ने कहा कि अब लगभग 100 फीसदी बुकिंग और चेक-इन वेब के माध्यम से हो रहे हैं। उन्होंने इस बदलाव को अच्छे से अपनाने के लिए देशवासियों की सराहना भी की। 

विज्ञापन


केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव खरोला ने कहा कि दो महीने के अंतराल के बाद मई में घरेलू उड़ाने शुरू की गईं थी, तब पहले दिन केवल 30 हजार लोगों ने यात्रा की थी। वहीं अब पिछले सप्ताह के आंकड़ों को देखा जाए, तो प्रतिदिन दो लाख यात्रियों ने यात्रा की है। उन्होंने कहा कि अब हम कोरोना से पहले की तुलना में आधे से अधिक के आंकड़े को पार कर चुके हैं। हम बहुत तेजी से सामान्य दर की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें