फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020: नीतीश के 'अंतिम चुनाव' पर संजय राउत का तंज, बोले- जनता इस बार रिटायर कर देगी

Sat, 07 Nov 2020 05:54 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

BIhar Election 2020: शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि बिहार के मतदाताओं को इस विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार को रिटायर कर देना चाहिए। संजय राउत ने यह बयान नीतीश कुमार के उस बयान के बाद दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह मेरा आखिरी चुनाव है। 

विज्ञापन


संजय राउत ने कहा कि नीतीश कुमार जी बड़े नेता हैं। नीतीश जी बहुत बड़े नेता हैं। वो अपनी पारी खेल चुके हैं। अगर कोई नेता कहता है कि ये मेरा आखिरी चुनाव है तो उन्हें सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए। बिहार की जनता इस विदाई के मौके का इंतजार कर रही थी। इस चुनाव में जनता उनको रिटायर कर देगी।
 


गुरुवार को एनडीए की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नीतीश कुमार ने एक रैली में कहा था कि अंत भला तो सब भला। सात नवंबर को बिहार के तीसरे चरण का और मेरा आखिरी चुनाव है। क्या आप जदयू उम्मीदवार को वोट देंगे या नहीं। नीतीश कुमार के इस बयान के बाद से राजनीति गलियारे में कयासों की बौछार लग गई कि क्या नीतिश सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें