फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सैनिकों को एयर इंडिया का नायाब तोहफा, मिलेगी पहले बोर्डिंग की सुविधा

Tue, 15 Aug 2017 11:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
एअर इंडिया
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एयर इंडिया ने देश के सैनिकों को नायाब तोहफा दिया है। सैनिकों की सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए एयर इंडिया उन्हें अन्य यात्रियों से पहले बोर्डिंग करने की सुविधा देगी।  
विज्ञापन


पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस: एविएशन कंपनियों ने लगाई ऑफर्स की झड़ी, 425 रुपए में करें हवाई सफर

एयर इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सरबजोत सिंह ओबरॉय ने कहा कि हमने सैनिकों को उनकी सेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए यह फैसला लिया है कि सेना, एयर फोर्स और नेवी को हमारी फ्लाइटस में पहले बोर्डिंग करने के लिए आमंत्रित करेंगे। ओबेरॉय ने लिखा है कि आदेश को सभी एयर इंडिया उड़ानों पर स्वतंत्रता दिवस लागू किया जाना है।

ओबेरॉय ने अंग्रेजी अखबार से कहा कि बिजनेस क्लास और फस्र्ट क्लास में यात्रा करने वाले सैनिकों को भी यह सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश सैनिकों की सेवाओं के प्रति कृतज्ञ है। और हम इस सेवा के जरिये अपने सैनिकों के योगदान को सम्मान देना चाहते हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: लाल किले से PM की लताड़- बुद्ध-गांधी के देश में आस्था के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं

मंगलवार से एयर इंडिया की फ्लाइट्स देश के सैनिकों के लिए पहले अनाउंसमेंट करवाएंगी। एयर इंडिया ने अपने निर्देशों को ग्राउंड लेवल के अधिकारियों और बोर्डिंग गेट के स्टाफ तक पहुंचा दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें