फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: जर्मनी ने दी बड़ी राहत, अब नहीं होगी ट्रांजिट वीजा की जरूरत; कैसे फायदेमंद?

Mon, 12 Jan 2026 08:16 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जर्मनी ने भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा-फ्री ट्रांजिट की सुविधा देने का फैसला किया है। इसके बाद अब जर्मनी के एयरपोर्ट से होकर तीसरे देश जाने पर भारतीय यात्रियों को ट्रांजिट वीजा नहीं लगेगा, जिससे यात्रा आसान, तेज और कम कागजी होगी।

विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और जर्मनी ने अपने द्विपक्षीय संबंधों के नए अध्याय की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया है। इसके तहत जर्मनी ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा-फ्री ट्रांजिट सुविधा की घोषणा की है। ऐसे में अब भारतीय यात्री जर्मनी के हवाई अड्डों से होकर किसी तीसरे देश की यात्रा करेंगे तो उन्हें अलग से ट्रांजिट वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी। इससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा आसान, तेज और कम कागजी कार्रवाई वाली हो जाएगी। सीधे शब्दों में कहें तो अब अगर कोई भारतीय यात्री जर्मनी के किसी एयरपोर्ट से होकर किसी अन्य देश जा रहा है, तो उसे ट्रांजिट वीजा के लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


इससे यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा ज्यादा सुविधाजनक होगी। इस फैसले की जानकारी सोमवार को जारी भारत-जर्मनी संयुक्त बयान में दी गई। यह बयान जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की भारत यात्रा के बाद जारी हुआ। मर्ज 12 से 13 जनवरी तक भारत दौरे पर रहे। यह उनकी भारत की पहली और संघीय चांसलर बनने के बाद एशिया की भी पहली यात्रा है।

ये भी पढ़ें:- T20 WC: 'सब झूठ है', भारत यात्रा पर बीसीबी के सुरक्षा दावों को ICC ने बताया बेबुनियाद; विश्वकप से पहले विवाद
विज्ञापन

 

विक्रम मिस्री ने दी जानकारी
मामले में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत और जर्मनी ने सिद्धांत रूप में तय किया है कि भारतीय नागरिकों को जर्मनी से अन्य देशों की यात्रा में अलग ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं होगी। इससे यात्रियों को समय और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी। मिश्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच उठाए गए इस कदम से भारतीय यात्रियों को विदेश यात्रा में आसानी होगी।

फिलहाल, यह फैसला सिर्फ सिद्धांत में तय किया गया है और इसे लागू करने के लिए आगे की औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। विदेश सचिव ने यह भी बताया कि दोनों देशों की सरकारें जल्द ही इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद: 'स्वामी विवेकानंद हर युवा के लिए प्रेरणा..', समापन सत्र में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर का किया धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले के लिए जर्मन चांसलर का धन्यवाद किया। संयुक्त बयान में कहा गया कि यह कदम न केवल भारतीयों की यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि दोनों देशों के बीच जन-से-जन संपर्क को और मजबूत करेगा। इस दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि लोगों के आपसी संबंध भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी का एक अहम आधार हैं। उन्होंने छात्रों, शोधकर्ताओं, कुशल पेशेवरों, कलाकारों और पर्यटकों के बढ़ते आदान-प्रदान का स्वागत किया। साथ ही जर्मनी में भारतीय समुदाय के आर्थिक, तकनीकी और सांस्कृतिक योगदान की सराहना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें