पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले अब कांग्रेस ने भी टीएमसी पर जोरदार निशाना साधा है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को कोयला घोटाले में बचा रही हैं। उन्होंने ईडी पर भी निशाना साधा और कहा कि जांच में देरी हो रही है।
पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने चरम पर है। इसी क्रम में अब कांग्रेस ने भी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधा है।
चौधरी ने सीएम ममता का किया घेराव
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मुझे यह जानना है कि ममता बनर्जी उस व्यक्ति के घर क्यों दौड़ीं, जो एक निजी एजेंसी का प्रमुख है। उनका असली मकसद ‘खोकाबाबू’ अभिषेक बनर्जी को बचाना है, जो कोयला घोटाले में फंसे हैं। चौधरी ने इस बात पर भी जोर दिया कि ईडी ने दिल्ली में अभिषेक से कई घंटे पूछताछ की थी, लेकिन उसके बाद एजेंसी ने कुछ किया नहीं। यह पूरी जांच में बहुत धीमी है।
सीएम कर रहीं भतीजे को बचाने की कोशिश- चौधरी
चौधरी ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी ने अपने कई नेताओं जैसे पार्थ चटर्जी और सुब्रत मुखर्जी के गिरफ्तारी पर मदद नहीं की, लेकिन अब अपने भतीजे की सुरक्षा के लिए इतनी जल्दी दिख रही हैं। यह दिखाता है कि अभिषेक बनर्जी मुश्किल में हैं। इसके अलावा, कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी पर राज्य में विशेष मतदान सूची सुधार (एसआईआर) को लेकर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि पहले ममता ने एसआईआर को रोकने की बात कही थी, लेकिन अब उनकी सरकार केंद्र के साथ सहयोग करने का दावा कर रही है। चौधरी ने कहा कि लगभग 80 लाख कर्मचारी इस काम में लगाए गए हैं, लेकिन प्रक्रिया के आखिरी चरण में मुख्यमंत्री मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) को पत्र लिख रही हैं।
ये भी पढ़ें:- CJI: युवा दिवस के मौके पर बोले सीजेआई सूर्यकांत- 'स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति के सबसे महान राजदूत'