फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Apologises: इस्राइली सेना ने भारत का गलत नक्शा दिखाया तो लगी लताड़, बाद में गलती का एहसास कर मांगी माफी

Sat, 14 Jun 2025 10:02 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

भारत ने हर मंच पर यह साफ और स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख देश का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। इसके कुछ हिस्सों पर दशकों से पाकिस्तान और चीन ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लेकर देश का रुख एक बार फिर स्पष्ट कर दिया था।
विज्ञापन
इस्राइली सेना ने मांगी माफी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल सुरक्षा बलों ने भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का गलत नक्शा पोस्ट करने के लिए माफी मांग ली है। नक्शे में जम्मू और कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। आईडीएफ ने गलती का एहसास करते हुए कहा कि नक्शा सीमाओं को सटीक रूप से चित्रित करने में विफल रहा। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि यह सिर्फ इलाके का चित्रण था। आईडीएफ की पोस्ट भारतीय अकाउंट की ओर से किए गए ट्वीट के बाद आई। कई भारतीय अकाउंट्स से मामले को लेकर काफी नाराजगी जताई गई थी। उन्होंने इस गलती को इस्राइल के सामने रखा और उन्हें गलती का एहसास कराते हुए इस्राइली सेना से पोस्ट को वापस लेने की बात कही। कुछ ने तो इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भी टैग किया।

विज्ञापन

 

भारतीय राइट विंग कम्युनिटी नाम के एक 'एक्स' हैंडल की ओर से किए गए ऐसे ही एक ट्वीट पर सीधे प्रतिक्रिया देते हुए इस्राइल रक्षा बलों ने कहा कि यह पोस्ट क्षेत्र का चित्रण है। यह नक्शा सीमाओं को सटीक रूप से चित्रित करने में विफल रहा है। हम किसी भी तरह की गलती और अपराध के लिए क्षमा चाहते हैं। यह माफी मूल पोस्ट के लगभग 90 मिनट बाद आई। दरअसल, पहले शिकायतकर्ता ने कहा था कि अब आप समझ गए होंगे कि भारत तटस्थ क्यों रहता है। कूटनीति में कोई भी वास्तव में आपका मित्र नहीं है।

भारत और इस्राइल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध तेजी से मजबूत हुए
पिछले कई वर्षों में भारत और इस्राइल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं। दिल्ली तेल अवीव के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है, जो केवल अमेरिका, ब्रिटेन, हांगकांग और चीन से पीछे है। भारत सैन्य उपकरणों की बिक्री के लिए इस्राइल के सबसे बड़े ग्राहकों में से एक है। ऐसे में भारत की सीमाओं का गलत नक्शा काफी आश्चर्यजनक था।
विज्ञापन




क्या है मामला?
यह नक्शा शुक्रवार देर शाम 'एक्स' पर पोस्ट किया गया था। इसके जरिए तेल अवीव की ओर से ईरान को वैश्विक खतरा बताया गया, इसी में भारत का नक्शे का गलत चित्रण किया गया। इस्राइली सेना ने पश्चिम एशिया, उत्तरी अफ्रीका, यूरोप और भारत (गलत नक्शे के साथ) सहित एशिया के अधिकांश हिस्सों की सीमाओं को दिखाते हुए कहा था कि ईरान एक वैश्विक खतरा है। इस्राइल अंतिम लक्ष्य नहीं है, यह सिर्फ शुरुआत है। हमारे पास कार्रवाई करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें