फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress-BJP: स्मृति ईरानी पर विवादित बयान देकर घिरे IYC अध्यक्ष श्रीनिवास, सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 27 Mar 2023 06:48 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

श्रीनिवास के इस बयान के वीडियो क्लिप को कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट किया है। कर्नाटक भाजपा ने क्लिप को ट्वीट करते हुए लिखा, राहुल गांधी के सहयोगी श्रीनिवास ने स्मृति ईरानी पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। यह जघन्य हमला बेहद निंदनीय है!
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। 

विज्ञापन


श्रीनिवास ने स्मृति ईरानी को लेकर की यह टिप्पणी
श्रीनिवास ने कहा कि स्मृति ईरानी गंगूी-बहरी हो गईं हैं। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष यही नही रुके उन्होंने आगे कहा कि उसी डायन को... महंगाई डायन को... बेडरूम में बैठाने के लिए डार्लिंग बनाने का काम किया है।

ये भी पढ़ें:- BJP on Rahul Gandhi: राहुल प्रकरण पर कांग्रेस के विरोध को भाजपा ने बताया गैर जिम्मेदार राजनीति
विज्ञापन


भाजपा ने किया पलटवार
श्रीनिवास के इस बयान के वीडियो क्लिप को कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट किया है। कर्नाटक भाजपा ने क्लिप को ट्वीट करते हुए लिखा, राहुल गांधी के सहयोगी श्रीनिवास ने स्मृति ईरानी पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। यह जघन्य हमला बेहद निंदनीय है! अमेठी में विदेशी कठपुतली राहुल गांधी को स्मृति ईरानी जी ने जो शर्मनाक हार दी, उसे कांग्रेस अभी भी पचा नहीं पा रही है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्त्री द्वेष और विकृति का गढ़ बन गई है।
 




ये भी पढ़ें:- Maharashtra: भाजपा सांसद पूनम महाजन की फिसली जुबान, राहुल गांधी को लेकर कह दी यह बात; जानें पूरा मामला
विज्ञापन


श्रीनिवास ने दी सफाई
इसके बाद श्रीनिवास ने अपने इस टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा, जब गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपये होती थी तो वह (स्मृति ईरानी) 'महंगाई डायन' की बात करती थीं और अब कीमत 1100 रुपये तक पहुंच गई है और वह 'डायन' अब प्यारी हो गई है। मैंने पहले यही कहा था। इसमें गलत क्या है?
 

सोमवार को भारतीय यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहे। चार साल पुराने आपराधिक मानहानि मामले में दो साल की सजा मिलने के एक दिन बाद शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद कर दी गई है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें