फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस की युवती पर हिंदुस्तानी रंग: यूरोप लौटकर रोक्सेन को लगा, भारत में ये छोटी चीजें कितनी खास; किस्सा क्या?

Sat, 03 Oct 2026 06:29 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

फ्रांस की युवती, योग ट्रेनर रोक्सेन पर हिंदुस्तानी रंग चढ़ गया है। यूरोप लौटने के बाद रोक्सेन को लगा कि भारत में कई ऐसी छोटी चीजें हैं जो बेहद खास हैं। फ्रांसीसी योग ट्रेनर के मुताबिक भारत में अपनों के साथ चाय, रंग और बातों में जिंदगी है।
विज्ञापन
फ्रांस की योग ट्रेनर - फोटो : इंस्टाग्राम@yog.rox अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत घूमने के बाद यूरोप लौटने पर एक फ्रांसीसी योग ट्रेनर रोक्सेन को एहसास हुआ कि यहां की रोजमर्रा की जिंदगी की कई छोटी-छोटी बातें उसकी आदतों का हिस्सा बन चुकी हैं। फ्रांस और कनाडा में योग सिखाने वाली रोक्सेन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बताया कि भारत से ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें यूरोपीय जीवन में भी जगह मिलनी चाहिए।

विज्ञापन


भारत की संस्कृति ने कैसे मुरीद बनाया?
रोक्सेन कहती हैं कि उनका मकसद यह जाहिर करना नहीं है कि सिर्फ भारत परफेक्ट है या कोई एक संस्कृति दूसरी से बेहतर है। यूरोप लौटने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि भारत की कई छोटी बातें उनकी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गई हैं।

मुख्य बातें

  • अपने लोग आसपास: परिवार, पड़ोसी और दोस्त जरूरत में साथ खड़े मिलते हैं।
  • सहज आध्यात्मिकता: भारत में भक्ति और आध्यात्मिकता रोजमर्रा की जिंदगी का सहज हिस्सा है।
  • बाहर भी जिंदगी: मोहल्ले में बैठना, मिलना-जुलना और चाय पर बातें करना उन्हें खास लगा।
  • खाना खाया? का अपनापन: हाल पूछने के साथ खाने का पूछना उन्हें आत्मीय लगा।
  • खाने की विविधता: दाल-चावल, दही, पनीर, डोसा, सब्जियां और नारियल जैसे अलग-अलग स्वाद उन्हें पसंद आए।
विज्ञापन


रोक्सेन ने और किन बातों को रेखांकित किया?
  • हर समय उत्पादक होना जरूरी नहीं: बिना किसी काम के साथ बैठकर बातें करने में भी खुशी है।
  • जिंदगी में रंग: साड़ी, गहने, फूल और चूड़ियों से भरे भारतीय रंग उन्हें यूरोप के अपेक्षाकृत फीके फैशन से अलग लगे।
  • मुस्कान: लोगों का यूं ही मुस्कुरा देना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें