फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़े तनाव के बीच सिंधु नदी घाटी के निरीक्षण के लिए भारतीय टीम का पाक दौरा टला

Sun, 10 Mar 2019 04:29 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिंधु नदी घाटी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

नयी दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच बढ़े हुए तनाव के बीच इस महीने सिंधु नदी घाटी में परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए भारतीय दल का प्रस्तावित पाकिस्तान दौरा टल गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को कहा कि लाहौर में 29, 30 अगस्त, 2018 को स्थाई सिंधु आयोग की 115वीं बैठक में दोनों तरफ के आयुक्त दोनों पक्षों में सिंधु नदी घाटी के दौरों के लिए सहमत हुए थे।

विज्ञापन


पाकिस्तानी पक्ष का दौरा पहले अक्टूबर 2018 में प्रस्तावित था, लेकिन जम्मू कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनावों की वजह से ये टल गया। इसके बाद पाकिस्तान के दल ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में भारत का दौरा कर राज्य में चेनाब नदी घाटी में परियोजनाओं का मुआयना किया।

पाकिस्तान सिंधु आयोग के सैयद मोहम्मद मेहर अली शाह और भारतीय आयुक्त पी के सक्सेना ने संबंधित सलाहकारों के साथ चेनाब नदी घाटी में निर्माणाधीन भारतीय जलविद्युत परियोजनाओं का दौरा किया जिनके नाम पाकाल दुल, रातले और लोअर कलनाई हैं।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय दल को इस महीने पाकिस्तान जाना था। उन्होंने कहा, ‘लेकिन चल रहे तनाव के बीच इसे टाल दिया गया है।’ अधिकारी ने तारीख पर कुछ नहीं कहा लेकिन बताया कि मार्च 2020 तक दौरा होना है।
विज्ञापन


(इनपुटः भाषा)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें