फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: अमेरिका-ब्राजील के बाद भारत में चार लाख हुआ कोविड मृतकों का आंकड़ा, बना अनचाहा रिकॉर्ड

Fri, 02 Jul 2021 12:51 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार को 853 लोगों की मौत के बाद देश में मृतकों की संख्या चार लाख के पार पहुंच गई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में मृतकों की आंकड़ा चार लाख के पार हो गया है।
विज्ञापन
कोविड से होने वाली मौत का आंकड़ा चार लाख के पार पहुंचा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार भले ही कम होने लगी हो लेकिन शुक्रवार को कोरोना के मृतकों की संख्या दर्ज होने के बाद भारत के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड बन गया है। शुक्रवार को कोरोना से होने वाली 853 मौतों के बाद मृतकों की संख्या चार लाख के पार पहुंच गई है। 

विज्ञापन


अब अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरा ऐसा देश बन गया है, जहां कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या चार लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना से अबतक 4,00,312 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा अमेरिका में 6.5 लाख और ब्राजील में 5.2 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन कोविड-19 के 46,617 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,04,58,251 हो गई। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97 प्रतिशत के पार चली गई है।
विज्ञापन


चार लाख से ज्यादा लोगों की हुई मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 853 और लोगों की मौत के बाद, इस महामारी की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,00,312 हो गई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 5,09,637 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.67 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.01 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 13,620 की कमी आई है।

दैनिक संक्रमित दर 2.48 फीसदी
आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 41,42,51,520 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 18,80,026 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.48 प्रतिशत है। यह पिछले 25 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम ही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें