फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय ईशा बहल बनीं 24 घंटे के लिए ब्रिटेन की हाई कमिश्नर

Tue, 09 Oct 2018 04:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा की एक यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस की एक छात्रा सोमवार को 24 घंटों के लिए ब्रिटेन की उच्चायुक्त (हाई कमिश्नर) बन गई। ब्रिटिश हाई कमीशन ने 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक प्रतियोगिता आयोजन करवाया था। इस प्रतियोगिता में विजेता को ब्रिटिश हाई कमीशन का एक दिन के लिए उच्चायुक्त बनना था। इस प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों को वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह बताना था कि लैंगिक समानता (जेंडर इक्वलिटी) उनके लिए क्या है। देशभर के 58 छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने वीडियो जमा किए थे। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान की पढ़ाई कर रहीं ईशा बहल ने जीत हासिल की। ईशा पढ़ाई पूरी करने के बाद सामाजिक उद्यमी (सोशल इंटरप्रेन्योर) बनना चाहती हैं। सोमवार को ईशा ब्रिटिश उच्चायुक्त के पद पर काम करती रहीं। चार्ज लेने के बाद ईशा ने कई मीटिंग लीं और कुछ जगहों का दौरा भी किया। बतौर ब्रिटिश उच्चायुक्त वह गुरुग्राम भी गईं। ईशा ने वहां चल रहे प्रोजेक्ट का मुआयना किया। 

विज्ञापन

यह मौका मेरे लिए बेहद खास : ईशा

अपने इस अनुभव के बारे में ईशा ने कहा कि यह मौका उनके लिए बेहद खास है। ईशा ने कहा कि एक दिन का राजदूत बन कर उसे पता चला है कि भारत व ब्रिटेन के बीच संबंध कितने गहरे हैं। इस प्रतियोगिता के लिए क्या खास मेहनत की थी, इसके जवाब में ईशा ने कहा, 'मेरे लिए यह काफी आसान था, मुझे सिर्फ एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड करनी थी, जो यह बताती थी कि लैंगिक समानता मेरे लिए क्या है। कुछ हफ्तों के बाद मेरे पास एक मेल आया, जिसमें लिखा था कि मैं जीत गई हूं। ये एक बेहद शानदार अनुभव था।'

वहीं, ब्रिटिश हाई कमिश्नर डोमिनिक एस्क्विथ ने कहा, 'मुझे खुशी है कि हम यह प्रतियोगिता आयोजित करा सके और भारतीय युवतियों को उनके मुद्दों पर बात करने के लिए मंच दे सके।' उन्होंने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद कहा। ईशा के बारे में डोमिनिक ने कहा कि ईशा का व्यक्तित्व प्रभावशाली है। उनका विडियो बेहतरीन था। उन्होंने कहा कि ईशा वास्तव में बालिकाओं के अधिकारों के लिए तत्पर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें