फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें एक ही झटके में भारतीय दुकानदार कैसे बना दुबई का करोड़पति

Fri, 03 Feb 2017 04:20 AM IST
एजेंसी/दुबई
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
भाग्य के एक ही झटके ने एक भारतीय दुकानदार को दुबई का करोड़पति बना दिया। भारतीय दुकानदार आजेश पद्मनाभन के नाम से दुबई ड्यूटी फ्री लकी ड्रॉ में 10 लाख डॉलर के लॉटरी निकले हैं। इसके साथ ही आजेश दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर सूची में शुमार हो गए हैं।
विज्ञापन


 235 के सीरीज में उनका लकी टिकट नंबर 1584 है, जिसे दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मंगलवार को लकी ड्रॉ के जरिये निकाला गया। पद्मनाभन यूएई के शारजाह में रहते हैं और उनके दो बच्चे हैं और वह फेडरल इलेक्ट्रिसिटी एंड वाटर अथॉरिटी (एफईडब्ल्यूए) में काम करते हैं। करोड़पति बनने के बाद पद्मनाभन ने कहा कि मेरी जीत के लिए दुबई ड्यूटी फ्री को धन्यवाद। 

इस लॉटरी में दो विजेताओं के नामों की घोषणा की गई, जिसमें दूसरा नाम दुबई में रहने वाली लेबनानी नागरिक डैनी जारा है, जिन्होंने अपनी बेटी डेनिला जारा के नाम से टिकट खरीदा था और उन्होंने एस्टन मार्टिन वेंटेज स्पोर्टशिफ्ट जीता है। वहीं दुबई में रहने वाले नेपाली नागरिक प्राज्वल राज पुडेल भी दूसरी बार डुकैटी मोंस्टर बाइक 821 (रेड) के विजेता बने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें