फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाई क्रेडिट कार्ड जैसी ईसीजी मशीन, जानें फायदे

Thu, 16 Mar 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : NDTV
विज्ञापन
एक आकंड़े के मुताबिक भारत में दिल के दौरे की वजह से हर 30 सेकेंड में एक मौत होती है। इसके पीछे कई कारण है, लेकिन अहम है उपकरणों का मौजूद न होना। अब भारतीय वैज्ञानिकों ने दिल की बीमारी की जांच के लिए इस्तेमाल में आने वाली इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम यानी ईसीजी मशन बनाई है जो क्रेडिट कार्ड जितनी बड़ी है।
विज्ञापन


इस टेली-ईसीजी मशीन को मुंबई में स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (बीएआरसी) के वैज्ञानिकों ने बनाया है।

दअसल, पुरानी तकनीक की ईसीजी मशीने भारी होने की वजह से कहीं पर भी नहीं ले जाई जा सकती। लेकिन क्रेडिट कार्ड जितनी दिखने वाली ये मशीन मोबाइल से कनेक्ट करके काम करती है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक 12 चैनल वाली इस मशीन की कीमत करीब चार हजार रुपये है।
विज्ञापन

मोबाइल चार्जर से ही हो जाती है चार्ज

- फोटो : NDTV
खास बात है कि इस मशीन को मोबाइल के चार्जर से चार्ज किया जा सकता है और जांच के दौरान इससे आए डाटा को इंटरनेट की मदद से दुनिया के किसी भी स्पेशलिस्ट तक पहुंचाया जा सकता है।
बीएआरसी के वैज्ञानिक विनित सिन्हा ने बताया कि इस टेली-ईसीजी मशीन को एक बार चार्ज करने के बाद इससे 300 ईसीजी की जा सकती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें