फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में यात्रा के दौरान पहचान पत्र खो जाए तो न हों परेशान, रेलवे ने तैयार किया खास प्लान 

Thu, 05 Jul 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

ट्रेन में सफर के दौरान पहचान पत्र खो जाने से यात्रियों के परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने सरकार के डिजिटल लॉकर की तरफ से जारी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी को पहचान पत्र के रूप में स्वीकार करेगा।

विज्ञापन


डिजिटल लॉकर सरकार की तरफ से संचालित क्लॉउड स्टोरेज सेवा है, जहां लोग अपने निश्चित दस्तावेजों को सुरक्षित रख सकते हैं। रेलवे ने अपने सभी जोनल प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर को औपचारिक संदेश के जरिये डिजि लॉकर से सत्यापित दोनों दस्तावेजों (आधार और ड्राइविंग लाइसेंस) को यात्रियों के मान्य पहचान पत्र के रूप में स्वीकार करने को कहा है।

आदेश में कहा गया है, ‘यदि यात्री अपने डिजि लॉकर अकाउंट में ‘इश्यूड सेक्शन’ में आधार या ड्राइविंग लाइसेंस दिखाता है, तो इसे मान्य पहचान पत्र के रूप में स्वीकार किया जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें