फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे: नवरात्र में ट्रेनों में मिलेगा फलाहारी खाना, इतनी कीमत चुका कर यात्री ले सकेंगे मनपसंद आहार

Mon, 28 Mar 2022 07:39 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, आईआरसीटीसी चार अलग-अलग प्रकार की थालियां रखेगा। इन थालियों की कीमत 125 रुपये से 200 रुपये के बीच होगी। इनमें कुट्टू के आटे की बनी पूरी, साबूदाने की खिचड़ी, लस्सी, जूस, फल, चाय, रबड़ी और खीर से बने व्यंजन और पूरी-सब्जी शामिल हैं...
विज्ञापन
आईआरसीटीसी ऑनलाइन फू़ड - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्रों में व्रत रखने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए व्रत थाली की शुरुआत करने जा रहा है। इस दौरान उपवास वाले यात्रियों को उनकी सीट तक व्रत का खाना पहुंचाया जाएगा। रेलवे 2 अप्रैल से यह सुविधा शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


यात्री अपने पसंदीदा व्रत का भोजन ऑर्डर करने के लिए आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवा का उपयोग कर सकते हैं या ट्रेन में नंबर–1323 पर बुकिंग करा सकते हैं। भोजन को पूरी शुद्धता के साथ बनाया व परोसा जाएगा। साथ ही पूरी साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जाएगा। रेलवे की ओर से तैयार किया जाने वाला यह भोजन बिना लहसुन और प्याज का होगा।

व्रत की थाली को आईआरसीटीसी ने अपने फूड मेन्यू में जोड़ लिया है। यात्री 28 मार्च से टिकट पर अपने उपवास की थाली बुक कर सकते हैं। टिकट बुकिंग के समय विशेष फास्ट फूड थाली एक विकल्प के रूप में प्रदान की जाएगी। यदि किसी ने पहले ही अपना टिकट बुक कर लिया है और फिर भी उपवास की थाली लेना चाहता है, तो वे इसे ई-केटरिंग के माध्यम से या 1323 पर कॉल करके बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन


लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, आईआरसीटीसी चार अलग-अलग प्रकार की थालियां रखेगा। इन थालियों की कीमत 125 रुपये से 200 रुपये के बीच होगी। इनमें कुट्टू के आटे की बनी पूरी, साबूदाने की खिचड़ी, लस्सी, जूस, फल, चाय, रबड़ी और खीर से बने व्यंजन और पूरी-सब्जी शामिल हैं। स्टेशनों पर आईआरसीटीसी के स्टालों पर विशेष नवरात्रि व्रत थाली उपलब्ध नहीं होगी। बता दें कि यह विशेष नवरात्री भोजन केवल उन्हीं ट्रेनों में उपलब्ध होगा, जिनमें आईआरसीटीसी खानपान की सुविधा दे रहा है। साथ ही यह सुविधा राजधानी, दुरंतो, शताब्दी समेत 500 ट्रेनों में ही उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें