अब वो दिन दूर नहीं आपकी रेल 200 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ेगी। दरअसल, भारत की पैसेंजर ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाकर 200 किमी प्रति घंटा करने के लिए रूसी रेलवे कर रहा है भारतीय रेलवे की मदद।
रूसी रेलवे नागपुर और सिकंदराबाद के बीच 575 किमी मार्ग पर रेलवे की मदद कर रहा है।
सूत्रों के अनुसार वह पिछले सप्ताह एक प्रारंभिक रिपोर्ट जमा करा चुका है। इस रफ्तार तक पहुंचने के लिए रूसी रेलवे ने कई तकनीकी और प्रौद्योगिकी आधारित समाधानों का प्रस्ताव दिया है। इनमें रेलवे की पटरियों की मरम्मत के साथ-साथ उस जमीन को दुरूस्त करना भी शामिल है, जहां रफ्तार संबंधी बाधाएं हैं।