रेल मंत्रालय ने आज बताया कि भारतीय रेलवे अपनी नई अखिल भारतीय रेलवे समय सारिणी "ट्रेन एट ए ग्लांस (टीएजी)" जारी करेगा। नई समय सारिणी 1 अक्तूबर, 2022 से लागू होगी। यह भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट यानी http://indianrailways.gov.in पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने कहा कि रेलवे समय सारिणी के डिजिटलीकरण के एक भाग के रूप में ट्रेन एट ए ग्लांस 'ई-बुक' के रूप में उपलब्ध होंगी जिन्हें आईआरसीटीसी की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।