इंडियन रेलवे 21 मार्च को पूर्वोत्तर के लिए अपनी पहली 'भारत गौरव ट्रेन' शुरू करने को तैयार है। यह ट्रेन यात्रियों को इस क्षेत्र की यात्रा करने की पेशकश करेगी। यह 15 दिवसीय यात्रा में असम, अरुणाचलच प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय को कवर करेगी। रेल मंत्रालय ने एक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी।
अत्याधुनिक डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन में बैठ सकेंगे 156 यात्री
डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, यह बहुप्रतीक्षित ट्रेन टूर 'नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी: बियॉन्ड गुवाहाटी' 21 मार्च 2023 को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 14 रातों/15 दिनों के यात्रा कार्यक्रम पर रवाना होने के लिए तैयार है। बयान में कहा गया, एसी-I और एसी-II श्रेणी वाली अत्याधुनिक डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन में कुल 156 पर्यटक बैठ सकेंगे।
164 साल पुरानी कहानी: उत्तर भारत में आज ही के दिन प्रयागराज से कानपुर तक पहली बार चली थी ट्रेन
15 दिवसीय यात्रा में पूर्वोत्तर के ये इलाके होंगे कवर
यात्रा के हिस्से के रूप में जिन स्थानों को कवर किया जाएगा उनमें असम के गुवाहाटी, शिवसागर, जोरहाट और काजीरंगा शामिल हैं। वहीं त्रिपुरा में उनाकोटी, अगरतला और उदयपुर; नगालैंड में दीमापुर और कोहिमा; मेघालय में शिलॉन्ग और चेरापूंजी को कवर किया जाएगा। पर्यटक दिल्ली, गाजिबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी रेलवे स्टेशनों पर भी चढ़ सकते हैं या उतर सकते हैं।
EMI भुगतान विकल्प प्रदान करने के लिए पेटीएम-रेजरपे से करार
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने ग्राहकों को ईएमआई भुगतान विकल्प प्रदान करने के लिए पेटीएम (Paytm) और रेजरपे (Razorpay) के साथ भी करार किया है।