फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितने बजे से चलेंगी ट्रेनें, क्या होगा किराया, अभी तक कोई जानकारी नहीं

Mon, 11 May 2020 12:21 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए विशेष रेल चलाने का एलान किया है। 12 मई से 15 ट्रेन नई दिल्ली से चलेंगी और इनमें सफर करने के लिए आज शाम चार बजे से टिकट की बुकिंग की जा सकेगी। टिकट बुक करने से पहले ही यात्री कई बातों को लेकर परेशानी में हैं। 

विज्ञापन


यात्री इन बातों को लेकर परेशान हैं कि ट्रेन किन स्टेशनों पर रुकेगी, किराया क्या होगा और ट्रेन खुलने का समय क्या होगा? रेलवे की तरफ से इन बातों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। भारतीय रेलवे ने जानकारी दी कि एसी ट्रेन राजधानी के 15 रूटों पर चलेंगी और किराया भी राजधानी के जितना ही होगा लेकिन ये किराया कितना होगा इसके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई है। समय को लेकर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

भारतीय रेलवे ने रविवार को कहा कि उसकी योजना 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने की है, और शुरुआत में चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलाई जाएंगी। साथ ही रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों में सीटें आरक्षित कराने वाले यात्रियों को प्रस्थान के समय से कम से कम एक घंटा पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा। हालांकि, ये ट्रेन कितने बजे कहां के लिए छूटेंगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


रेलवे की तरफ बताया गया है कि नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी तक ट्रेन चलेंगी।

आज से बुकिंग शुरू
आज यानी 11 मई 2020 को शाम चार बजे इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट और रेल कनेक्ट एप से 15 ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू होगी और कल यानी 12 मई से ट्रेनें चलेंगी। बुकिंग सिर्फ ऑनलाइन ही होगी, सभी बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें