फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को रेलवे का एक और झटका, चुपके से दोगुना किया मेला सरचार्ज 

Wed, 20 Sep 2017 11:12 AM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
indian railway
विज्ञापन
इलाहाबाद। राजधानी, शताब्दी, दुरंतो एक्सप्रेस में फ्लैक्सी फेयर सिस्टम लागू करने के बाद रेलवे ने यात्रियों को एक और चोट दी है। रेलवे ने चुपके से मेला सरचार्ज की दरें दोगुनी कर दी हैं। इसे लागू भी कर दिया गया है। 21 सितंबर से पांच अक्तूबर तक विंध्याचल और मैहर में लगने वाले नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालु अगर वहां से कोई टिकट लेंगे तो उन्हें टिकट के कुल मूल्य के अलावा मेला सरचार्ज भी देना होगा।
विज्ञापन


मेला सरचार्ज की सभी श्रेणियों में अलग-अलग दरें हैं। मेला सरचार्ज 15 रुपये से अधिक के मूल्य वाले टिकट पर लगेगा। मेला सरचार्ज सिर्फ सामान्य श्रेणी के टिकट पर नहीं बढ़ाया गया है। स्लीपर, एसी चेयर कार, एसी थ्री, एसी टू एवं एसी फर्स्ट का मेला सरचार्ज दोगुना कर दिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ सुनील गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बार बढ़ा हुआ मेला सरचार्ज लिया जाएगा।
विज्ञापन

अब ये होंगी मेला सरचार्ज की दरें 

श्रेणी    पहले    अब
साधारण    05    05
स्लीपर      05    10
एसी थ्री     10    20
एसी टू      15    30
एसी फर्स्ट  20    40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें