भारतीय रेलवे हर वर्ग के व्यक्ति के लिए वरदान है। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। रेल मंत्रालाय ने शनिवार को एक बयान जारी किया। बयान में उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे ने इस वित्तीय वर्ष के पहले पांच महीनों में पिछले साल के इसी अवधि की तुलना में 54 प्रतिशत अधिक धन का उपयोग किया है।
मंत्रालय का कहना है कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। इस वजह से एक अप्रैल से 31 अगस्त के बीच अलग-अलग परियोजानओं पर धन का इस्तेमाल किया गया, जिसमें नई लाइनें, दोहरीकरण, गेज परिवर्तन और यात्रियों के सुविधाएं बढ़ाने के लिए किए गए इंतजाम शामिल हैं। भारतीय रेलवे ने इस वित्तीय वर्ष के पहले पांच महीनों मे अगस्त 2023 तक 48 प्रतिशत पूंजी का इस्तेमाल किया है।
रेलवे ने बताया कि इस साल माल ढुलाई और यात्री खंड सहित अन्य राजस्व मिलाकर राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने एक लाख करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। माल ढुलाई में रेलवे ने पिछले साल की तुलना में सफलता हासिल की है। एक अप्रैल, 2023 से 31 अगस्त, 2023 के दौरान 634.66 मीट्रिक टन का लक्ष्य हासिल किया है। जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 620.88 मीट्रिक टन था।