फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का नया नियम: अब घर बैठे बुक कर सकेंगे कुली और व्हीलचेयर, 16 नवंबर से इस मंडल में शुरू होगी सुविधा

Fri, 13 Nov 2026 10:42 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

रेलवे 16 नवंबर से अजमेर मंडल में कुली और व्हीलचेयर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने जा रहा है। यात्री घर बैठे मोबाइल एप और अधिकृत वेबसाइट से ये सुविधाएं ले सकेंगे। व्हीलचेयर की बुकिंग पीएनआर नंबर के जरिए होगी। कुली सेवा भी पहले से बुक की जा सकेगी। आखिर कैसे काम करेगी यह नई व्यवस्था और यात्रियों को इसका लाभ कैसे मिलेगा? आइए, इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं... 
विज्ञापन
घर बैठे बुकिंग की प्रक्रिया कैसे पूरी होगी? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब स्टेशन पहुंचने के बाद कुली खोजने या व्हीलचेयर के लिए इंतजार करने की परेशानी कम होने वाली है। रेलवे यात्रियों को घर बैठे ही कुली और व्हीलचेयर बुक करने की सुविधा देने जा रहा है। इसकी शुरुआत 16 नवंबर से अजमेर रेल मंडल में होगी। नई व्यवस्था से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और भारी सामान लेकर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


रेलवे की इस व्यवस्था के तहत यात्री मोबाइल एप और अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से यात्रा से पहले ही इन सेवाओं की बुकिंग कर सकेंगे। कुली की बुकिंग यात्री के ट्रेन टिकट के पीएनआर नंबर से जुड़ी होगी। इससे कुली को यात्री की ट्रेन के आने-जाने का समय और प्लेटफार्म की जानकारी मिल सकेगी। रेलवे का उद्देश्य है कि यात्रियों को स्टेशन पर पहुंचने के बाद इन सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े और उन्हें समय पर मदद मिल सके।

व्हीलचेयर बुक करने के लिए क्या करना होगा?
व्हीलचेयर की ऑनलाइन बुकिंग के लिए यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जा सकते हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध मोर या सर्विस विकल्प में जाकर एट स्टेशन के तहत ई-व्हीलचेयर का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद यात्री को अपना 10 अंकों का पीएनआर नंबर डालना होगा। यात्रा की जानकारी सामने आने के बाद यात्री अपने बोर्डिंग स्टेशन या गंतव्य स्टेशन पर व्हीलचेयर की सुविधा चुन सकते हैं। बुकिंग पूरी होने के बाद इसकी पुष्टि मोबाइल या ईमेल पर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


घर बैठे बुकिंग की प्रक्रिया कैसे पूरी होगी?

  • सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाएं।
  • मोर या सर्विस विकल्प खोलें।
  • एट स्टेशन के तहत ई-व्हीलचेयर विकल्प चुनें।
  • 10 अंकों का पीएनआर नंबर दर्ज करें।
  • बोर्डिंग या गंतव्य स्टेशन पर सुविधा चुनकर बुकिंग पूरी करें।
  • बुकिंग की पुष्टि मोबाइल या ईमेल पर मिलेगी।


कुली की बुकिंग और दूसरे स्टेशनों पर सुविधा कब मिलेगी?
व्हीलचेयर के साथ यात्री कुली सेवा की बुकिंग भी पहले से कर सकेंगे। इसके लिए अधिकृत एप का इस्तेमाल करना होगा। कुली सेवा की जानकारी भी यात्री के टिकट के पीएनआर से जुड़ी रहेगी। इससे कुली को ट्रेन के समय और प्लेटफार्म की जानकारी मिल सकेगी और यात्री के स्टेशन पहुंचने पर सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। फिलहाल यह सुविधा अजमेर रेल मंडल में शुरू की जा रही है। यदि यहां व्यवस्था सफल रहती है तो रेलवे इसे देश के दूसरे प्रमुख और व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर भी लागू कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें