फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, रोज बिक रहे 19 लाख टिकट; 53% लोग इन एप से कर रहे बुकिंग

Tue, 08 Sep 2026 10:19 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग से भी आगे बढ़ने की तैयारी में है। कंपनी होटल, पर्यटन, बीमा, खाना, कैब और स्थानीय परिवहन जैसी सेवाओं को भी एक प्लेटफॉर्म पर लाना चाहती है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में रोज 18 से 19 लाख रेलवे टिकट बुक होते हैं। इनमें करीब 15 लाख टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग में 28 फीसदी हिस्सा आईआरसीटीसी से जुड़े थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म का है। इनमें पेटीएम, मेकमाईट्रिप, इक्सिगो और कन्फर्म टिकट शामिल हैं।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राहुल हिमालियन के मुताबिक, 89 फीसदी रेलवे टिकट अब ऑनलाइन बुक होते हैं। इनमें 53 फीसदी टिकट आईआरसीटीसी के रेल कनेक्ट एप से और 17 फीसदी वेबसाइट से बुक होते हैं। जबकि 2 फीसदी बुकिंग सरकारी माध्यमों से होती है। बाकी 28 फीसदी टिकट बिजनेस एसोसिएट्स के जरिए बुक होते हैं।

वहीं,अब आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग से भी आगे बढ़ने की तैयारी में है। कंपनी होटल, पर्यटन, बीमा, खाना, कैब और स्थानीय परिवहन जैसी सेवाओं को भी एक प्लेटफॉर्म पर लाना चाहती है। इसका लक्ष्य पूरी यात्रा के लिए एक भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करना है।
विज्ञापन


सरकार के 2025 के दूरसंचार व्यापक मॉड्यूलर सर्वे के मुताबिक, देश के 85 फीसदी घरों में कम से कम एक स्मार्टफोन है। ऐसे में मोबाइल ऐप से सेवाओं का इस्तेमाल आसान हो गया है। इसका असर रेलवे टिकट बुकिंग पर भी दिख रहा है। रोज करीब 19 लाख टिकट बुक होते हैं। इनमें 53 फीसदी टिकट आईआरसीटीसी के रेल कनेक्ट ऐप से 17 फीसदी वेबसाइट से और 28 फीसदी थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से बुक होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें