फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे चलाएगी समानता एक्सप्रेस टूरिस्ट ट्रेन, अंबेडकर-बुद्घ से जुड़े दर्शनीय स्थलों के होंगे दर्शन   

Fri, 07 Dec 2018 03:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेल
विज्ञापन
रामायण, पंच तख्त एक्सप्रेस की तरह रेलवे समानता एक्सप्रेस टूरिस्ट ट्रेन भी चलाएगी। डॉ. भीम राव अंबेडकर की 128वीं जन्मदिवस को ध्यान में रख इस ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन न केवल बाबा साहब से जुड़ी दीक्षांतभूमि व चैत्यभूमि का दर्शन कराएगी बल्कि बुद्घ से जुड़े दर्शनीय स्थलों तक भी पहुंचेगी। 
विज्ञापन


यह यात्रा 12 दिन की होगी। इसका प्रतिव्यक्ति टिकट 11,340 रुपये होगा। इसमें खाना, रहना, घूमना सब शामिल रहेगा। यह ट्रेन अगले साल 14 अप्रैल को नागपुर से रवाना होगी। वहीं दूसरी समता एक्सप्रेस नागपुर, दादर, इंदौर, गया, गोरखपुर, वाराणसी के रास्ते चलेगी। 

नई ट्रेन से बुद्घिस्ट सर्किट का दर्शन 
अब आप नई ट्रेन से भगवान बुद्घ से जुड़े दर्शनीय स्थल जा सकेंगे। इस रूट पर चलने वाली पुरानी ट्रेन को बदलकर नई ट्रेन चलने जा रही है। आठ दिसंबर को यह ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी। तथागत के जन्मस्थली से महापरिनिर्वाण स्थली तक यह ट्रेन घुमाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें