फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाल: दिल्ली-राजस्थान में लॉकडाउन, महाराष्ट्र-पंजाब में पाबंदी, क्या ट्रेनों पर पड़ेगा असर?

Tue, 20 Apr 2021 07:47 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सामान्य तौर पर चलेंगी सभी ट्रेनें। रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर जारी किया स्पष्टीकरण। दिल्ली और राजस्थान में क्रमशः एक और दो हफ्ते का सख्त लॉकडाउन लागू किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की दूसरी लहर अब अपने चरम पर है और रोजाना रिकॉर्ड तोड़ मामले लाखों की संख्या में सामने आ रहे हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने राज्य में एक हफ्ते के लॉकडाउन का एलान कर दिया है, जिसके बाद कई जगहों से प्रवासी मजदूरों के पलायन करने की खबरें सामने आईं।

विज्ञापन


हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रेल मंत्रालय के सूत्रों ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया है कि रेल संचालन सामान्य तरीके से काम करेगा। रेल मंत्रालय ने ट्विटर पर लोगों को सूचना दी कि घबराने और डरने की कोई जरूरत नहीं है। रेलवे ने कहा कि यात्री आधिकारिक वेबसाइट से अपना टिकट बुक कर सकते हैं और अपने गंतव्यों पर जा सकते हैं। 

इसके अलावा रेलवे ने कहा कि यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करना होगा। रेल मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वो रेलवे स्टेशन पर तभी जाएं, जब उनके पास कंफर्म या आरएसी टिकट हो। 
विज्ञापन




दिल्ली के अलावा राजस्थान में भी कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए दो हफ्ते का सख्त कर्फ्यू लगाने का एलान किया गया है। राजस्थान में सोमवार सुबह से लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि सोमवार को देश में कोरोना के 2.73 लाख नए मामले सामने आए थे और 1,619 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया था। 

मौजूदा समय में देश में 19 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। यही नहीं सवा सौ करोड़ की जनता में अबतक 12 करोड़ लोगों को ही कोरोना का टीका लग गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें