फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलिंग के चलते कमाए 1400 करोड़, बना नया रिकॉर्ड

Fri, 04 Aug 2017 10:25 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारतीय रेलवे ने टिकटों को कैंसल करने के बाद मिलने वाले चार्ज का नया रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलिंग से 1400 करोड़ की कमाई की है। इसकी जानकारी खुद भारत सरकार ने संसद में दी है।
विज्ञापन


सरकार ने संसद में कहा कि रेलवे ने टिकट रद्द कराये जाने से वर्ष 2016..17 में 1,400 करोड़ रुपये अर्जित किये जो पूर्व वित्तवर्ष के मुकाबले 25 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इस आय में बढ़ोतरी नवंबर 2015 से टिकट रद्द कराने के शुल्क को दोगुना किए जाने की वजह से हुई है।

रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि पिछले वित्तवर्ष के मुकाबले वर्ष 2016..17 में टिकट रद्द कराने से प्राप्त राशि में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।’
विज्ञापन


बता दें कि टिकट रद्द कराने के लिए शुल्क रेलवे यात्री :टिकट रद्द कराने और किराये का रिफंड नियम-2015 के मुताबिक लगाए जाते हैं, जिसकी दरों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें