आईआरसीटीसी के बिजनेस पार्टनर्स को इस डाटा लीक की तत्काल जांच करने के लिए कहा गया है। आईआरसीटीसी ने सभी बिजनेस पार्टनर्स से तुरंत जांच करने के लिए कहा गया है।
इंडियन रेलवे के तीन करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डाटा डार्क वेब पर बेचा जा रहा है। मीडिया में आ रही इस तरह की खबरों को रेलवे ने खारिज किया है। रेलवे बोर्ड ने CERT-In को रेलवे पैसेंजर्स के डाटा लीक की संभावना का अलर्ट जारी किया था। सैंपल डाटा का विश्लेषण करने पर पाया गया है कि डाटा लीक का जो सैंपल डार्कवेब पर मौजूद है। उसका पैटर्न आईआरसीटीसी के एपीआई हिस्ट्री से मैच नहीं कर रहा है। ऐसे में ये डाटा आईआरसीटीसी के सर्वर से लीक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, आईआरसीटीसी के बिजनेस पार्टनर्स को इस डाटा लीक की तत्काल जांच करने के लिए कहा गया है। आईआरसीटीसी के सभी बिजनेस पार्टनर्स से इस बात की तुरंत जांच करने के लिए कहा गया है कि क्या उनके यहां से कोई डाटा लीक हो रहा है। उनसे सुधारात्मक उपायों और परिणामों के बारे में आईआरसीटी को अवगत कराने को कहा गया है।