फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे: इस दिन शुरू हो सकती है देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन; जानें रूट, किराया और स्टॉपेज

Thu, 22 Oct 2026 05:24 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेल मंत्री ने 4 फरवरी 2026 को लोकसभा में बताया था कि सरकार 260 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट बनाने की प्रक्रिया पर काम कर रही है। इनका निर्माण भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल), इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ), चेन्नई और अन्य तकनीकी भागीदारों के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
विज्ञापन
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : आईएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में जल्द ही दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने जा रही है। इसे मुंबई और बेंगलुरु के बीच चलाने की तैयारी है। 1 नवंबर 2026 से इस रूट पर ट्रेन का संचालन शुरू होने की संभावना है। इससे दोनों शहरों के बीच रात में सफर करने वाले यात्रियों को आरामदायक रेल यात्रा का विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन


मुंबई और बेंगलुरु देश के प्रमुख आर्थिक और आईटी केंद्र हैं। दोनों शहरों के बीच नौकरी, कारोबार और अन्य व्यावसायिक कामों के लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में इस रूट पर स्लीपर ट्रेन की शुरुआत लंबी दूरी की रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से अहम होगी। इससे पहले देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 17 जनवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की थी। यह हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चल रही है।

जानकारी के अनुसार,प्रस्तावित ट्रेन करीब 1,118 किलोमीटर की दूरी लगभग 16 घंटे में तय कर सकती है। इसमें 16 कोच और कुल 823 बर्थ होने की संभावना है। हालांकि, यात्रियों को ट्रेन के रूट, ठहराव और टिकट के किराए की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। संभावित स्टॉपेज में कल्याण, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, रायचूर, गुत्ती (गुंतकल) और अनंतपुर शामिल हैं। वहीं, किराये को लेकर सामने आए अनुमानों के मुताबिक, एसी थ्री-टियर का टिकट करीब 2,684 रुपये, एसी टू-टियर का 3,466 रुपये और फर्स्ट एसी का 4,250 रुपये हो सकता है। रेलवे की ओर से अभी इन किरायों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


260 स्लीपर ट्रेन सेट बनाने की तैयारी
रेल मंत्री ने 4 फरवरी 2026 को लोकसभा में बताया था कि सरकार 260 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट बनाने की प्रक्रिया पर काम कर रही है। इनका निर्माण भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल), इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ), चेन्नई और अन्य तकनीकी भागीदारों के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। पहले प्रोटोटाइप का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू होगा।

सुरक्षा के लिए कवच और आधुनिक तकनीक
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच लगाने की बात कही गई है। यह प्रणाली निर्धारित परिस्थितियों में ट्रेनों के बीच टक्कर रोकने में मदद करती है। इसके अलावा, कोच की बॉडी को क्रैशवर्दी बनाया गया है। एंटी-क्लाइंबर तकनीक का उद्देश्य टक्कर के दौरान डिब्बों को एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने से रोकना है। आग से सुरक्षा के लिए ट्रेन में फायर बैरियर दरवाजे और एरोसोल आधारित आधुनिक फायर डिटेक्शन सिस्टम दिया गया है। एयर कंडीशनिंग यूनिट में यूवी-सी लैंप तकनीक भी लगाई गई है। दावा है कि यह हवा में मौजूद 99 फीसदी तक बैक्टीरिया और वायरस को निष्क्रिय करने में मदद करती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें