रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जुलाई से भारतीय रेलवे डबल डेकर एसी ट्रेन की शुरुआत करने की योजना बना रहा है। इस स्पेशल ट्रेन का नाम उत्कृष्ट डबल डेकर एसी यात्री(उदय) एक्सप्रेस होगा। यात्री डबल डेकर एसी ट्रेनों की सुविधा रात के समय उठा पाएंगे।
ये भी पढ़ें- अब स्मार्टफोन पर चलेगी रेलवे की 'हिंद रेल', यात्रियों को क्लिक पर मिलेगी हर तरह की जानकारी
ये ट्रेन आराम से बैठने वाली कुर्सियों से सुसज्जित होगी। एच एसी कोच में करीब 120 यात्री यात्रा कर पाएंगे। इसके अलावा हर कोच में स्वचालित भोजन और चाय/ठंडे पेय के लिए वेंडिंग मशीन होंगी।
ये स्पेशल ट्रेन दिल्ली-लखनऊ जैसे उच्च मांग वाले मार्गों पर चलेंगी और इनका किराया रेगुलर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के 3 एसी क्लास से भी कम होगा। हर कोच में वाई-फाई स्पीकर सिस्टम के साथ बड़ी एलसीडी स्क्रीन होगी।
ये भी पढ़ें- ट्रेनों में कम होंगे AC/2 के कोच, बढ़ाई जाएगी AC/3 के कोचों की संख्या
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डबल डेकर उदय ट्रेन यात्रियों को थर्ड एसी क्लास से कम किराया होने के बावजूद बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा। इसके अलावा इसकी वहन क्षमता अन्य ट्रेनों की अपेक्षा 40 प्रतिशत अधिक होगी।
रेलवे के अधिकारी ने बताया हालांकि रातभर सेवा के बावजूद इसमें स्लीपर बर्थ नहीं होगी, लेकिन कई अतिरिक्त सुविधाओं के साथ यात्रा को सहज बनाने के लिए उपाय किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- अब ट्रेन के सफर में नहीं होंगे बोर, मुफ्त में देख पाएंगे फिल्में और टीवी सीरियल
गौरतलब है कि इस ट्रेन की घोषणा रेल बजट 2016-17 में ही कर दी गई थी। जिसकी शुरुआत रेल मंत्रालय इस साल जुलाई से करेगा।