फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में भारतीय महिला के साथ शारीरिक शोषण, 3 लाख में बेचा

Mon, 24 Apr 2017 02:04 PM IST
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन
हैदराबाद शहर की एक महिला के साथ सऊदी अरब में भयानक यातना की रौंगटे करनेवाली कहानी सामने आई है। रोजी-रोटी के लिए सऊदी गई महिला को मानसिक और उत्पीड़न की यातना झेलनी पड़ रही है। दरअसल, शहर के बबनागर 'सी' ब्लॉक निवासी सलमा बेगम 21 जनवरी 2017 को नौकरी के लिेए सऊदी अरब गई । उसे हैदराबाद निवासी अकरम और शफी नाम के दो एजेंटों ने कथित तौर पर सऊदी अरब भेजा था।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सलमा बेगम की बेटी समीना ने कहा कि उसकी मां को अकरम और शफी ने धोखा दिया है। उसने बताया, "मेरी मां सऊदी में परेशानी में है, वह घर लौटना चाहती है, लेकिन उसका काफिल यहां वापस आने की इजाजत नहीं दे रहा है। मैं भी अकरम से मुलाकात मां को वापस लाने का अनुरोध किया, लेकिन उसने कुछ नहीं किया। हम कंचनबाग पुलिस स्टेशन भी गई, लेकिन पुलिस इस मामले से अनभिज्ञ है और अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।"

ये भी पढ़ें-बीमा कंपनियों ने ठोका सऊदी बैंक, ओसामा बिन लादेन की कंपनी पर 4.2 अरब डॉलर का मुकदमा
समीना ने आगे बताया कि उनकी मां को 3 लाख रुपये में बेच दिया गया है। जब उसने सऊदी अरब में अपने काफिल के साथ विवाह करने से इनकार कर दिया, तब उस पर अत्याचार करने लगा। सलमा की बेटी ने बताया कि उसने मुझे सूचित किया कि वह एजेंटों द्वारा बेची गई हैं, इसलिए काफिल उसे वापस नहीं भेजना चाहता। 
विज्ञापन


सलमा बेगम की बेटी ने कहा कि अकरम ने हमें आश्वासन दिया था कि 20 फरवरी, 2017 तक सलमा बेगम घर लौट जाएगी, लेकिन अब तक वह घर वापस नहीं आई है। सलमा ने अब अपनी बेटी समीना को एक ऑडियो संदेश भेजा है, जिसमें वह भारत सरकार से स्वदेश वापसी के लिए अनुरोध कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें