फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2022 तक पूरे रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण करने का लक्ष्य लेकर चल रहा भारतीय रेलवे

Sat, 17 Aug 2019 07:23 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • रेलवे के इस कदम से कम होगा प्रदूषण, बढ़ेगी ट्रेनों की सामान्य गति
  • परिचालन लागत को काफी कम कर देगा  'मिशन इलेक्ट्रिफिकेशन' 
  • तीन नवंबर 2016 को 'मिशन इलेक्ट्रिफिकेशन' की शुरुआत हुई थी
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे ने कहा है कि 'मिशन इलेक्ट्रिफिकेशन' के तहत साल 2022 तक वह अपने पूरे रेलवे नेटवर्क का 100 फीसदी विद्युतीकरण करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। भारतीय रेलवे ने यह योजना डीजल इंजनों को बंद कर ट्रेन से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए और रेलों की सामान्य गति को बढ़ाने के लिए तैयार की है। 

विज्ञापन


डीजल इंजनों की कार्यक्षमता काफी कम होती है और इन्हें चलाने में बहुत लागत आती है। भारतीय रेलवे ने दावा किया है कि 'मिशन इलेक्ट्रिफिकेशन' परिचालन लागत को काफी हद तक कम कर देगा। बता दें कि भारतीय रेलवे ने तीन नवंबर 2016 को मिशन इलेक्ट्रिफिकेशन को तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु के निर्देशन में शुरू किया था। 

इसके साथ ही रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन को निर्देश दिया है कि 31 साल पुराने डीजल इंजनों का इस्तेमाल न किया जाए। रेलवे की योजना है कि 'मिशन इलेक्ट्रिफिकेशन' को उत्तरी रेलवे के साथ शुरू किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें