फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे जल्द लॉन्च करेगा ‘मेन्यू ऑन रेल’ एप, यात्रियों को मिलेगा उनकी पसंद का भोजन 

Sat, 28 Apr 2018 04:25 AM IST
राहुल शर्मा, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

देश भर में चल रही सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्री जल्द ही ‘मेन्यू ऑन रेल’ एप के जरिए अपनी पसंद का भोजन पा सकेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आईआरसीटीसी की ओर से जल्द ही ‘मेन्यू ऑन रेल’ एप जारी किया जाएगा। इसे डाउनलोड करने के बाद यात्री अपनी पंसद के खाने का आर्डर कर सकेंगे।

विज्ञापन


फिलहाल, सफर के दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट, टोल फ्री नंबर 1323 और ई-कैटरिंग एप से यात्री भोजन बुक कराते हैं। दरअसल, आईआरसीटीसी ने पॉयलट प्रोजेक्ट केतहत ई कैटरिंग एप का इस्तेमाल शुरू किया था लेकिन इसमें खामियां सामने आ रही थीं। इन खामियों को दूर करते हुए बेहतर एवं गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए ही अब ‘मेन्यू ऑन रेल’ एप लॉन्च करने की तैयारी है।

गौरतलब है कि इस व्यवस्था में आईआरसीटीसी की ओर से अधिकृत संस्थाएं ही यात्रियों तक खाना पहुंचाएंगी। इसमें कुल चार श्रेणी मेल/एक्सप्रेस, राजधानी/शताब्दी/दुरंतो, तेजस एवं गतिमान एक्सप्रेस को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


इस एप को आईओएस ओर एंड्रायड दोनों पर काम करने वाले फोन पर डाउनलोड किया जा सकेगा। इसमें खाने का रेट एवं पांच फीसदी जीएसटी का भी उल्लेख है। रेल मंत्रालय की ओर से ट्वीट करके ‘मेन्यू ऑन रेल’ जल्द लॉन्च किए जाने की बात कही गई है।

अब सफर में आपकी सहायता करेगा ‘मदद’
सफर केदौरान यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए रेलवे मई दिवस पर ‘मदद’ नाम का एक एप भी लॉन्च करने जा रहा है। मोबाइल एप्लीकेशन फॉर डिजायर्ड हेल्प ड्यूरिंग ट्रैवल (एमएडीएडी-मदद) एप से यात्री ट्रेनों के शौचालय, एसी कोच में मिलने वाले बेडरोल, कंबल समेत तमाम अन्य शिकायतें दूर की जा सकेंगी। एप पर दर्ज शिकायत सीधे संबंधित जोन केमंडलीय अधिकारियों तक पहुंचेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें