फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप, भाजपा ने जारी किया वीडियो

Sat, 28 Apr 2018 03:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्र गीत वंदे मातरम का अपमान करने का आरोप लगाया। पार्टी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि कर्नाटक में एक रैली के दौरान राहुल ने वंदे मातरम को महज एक पंक्ति में खत्म करने के निर्देश दिए। पार्टी ने कहा कि शहजादे राहुल राष्ट्र गीत के मामले में भी अपना हक जताना नहीं भूले। 

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता सांबित पात्रा और सोशल मीडिया सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने इस मुद्दे पर ट्वीट के जरिए राहुल पर निशाना साधा। पात्रा ने कहा कि कर्नाटक की एक रैली में राहुल ने वंदे मातरम को एक पंक्ति में खत्म करने का फरमान सुनाया। इसलिए हम उन्हें शहजादा संबोधित करते हैं। 

उनका हक जताने का तरीका भयभीत करने वाला है। वह सोचते हैं कि यह देश उनके परिवार की संपत्ति है। इसलिए वह राष्ट्रगीत में भी बदलाव का अधिकार रखते हैं। मालवीय ने भी वीडियो साझा करते हुए राहुल पर राष्ट्र गीत का अपमान करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें