किराए के अलावा अन्य माध्यमों से अपनी कमाई बढ़ाने में लगा रेलवे अब कूड़ा बेचकर पैसे जुटाएगा। रेलवे पूरे देश भर के स्टेशनों पर जमा होने वाले कूड़ा बेचने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
गैर-राजस्व तरीके से पैसे जुटाने में लगे रेलवे के एक समूह में शामिल वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह एक प्रबंधन समूह के डेढ़ करोड़ रुपये का कूड़ा लेने के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं।
रेलवे ने एक अलग गैर-किराया राजस्व निदेशालय बनाया है जो यात्रियों के टिकटों के पैसों और उन्हें लौटाने के पैसों के अतिरिक्त अन्य तरीकों से पर्याप्त राजस्व वसूलने का रास्ता बताएगी।
कचरा प्रबंधन कंपनी रात-दिन स्टेशनों से कचरा इकट्ठा करेगी और उसे उठाने और नष्ट करने की जिम्मेदारी भी उसी की होगी। इन कचरों का उपयोग ऊर्जा पैदा कनरे और खाद बनाने में किया जा सकता है।