भारतीय रेलवे अपनी 700 से ज्यादा लंबी दूरी की ट्रेनों का ट्रैवल टाइम कम करने वाला है ताकि यात्री जल्द अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, शुक्रवार (20 अक्टूबर) को रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों का वक्त 15 मिनट से दो घंटे तक कम किया जाएगा। यह काम रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिले निर्देशों के बाद किया जा रहा है, नवंबर में नई टाइमिंग की जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।
पढ़ें: सफर के दौरान खराब हुआ ट्रेन का एसी तो ई-टिकट पर भी वापस मिलेंगे पैसे, ये है तरीका
अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में 50 ट्रेनों का वक्त कम किया जाएगा और आगे होते-होते 700 ट्रेनें फिलहाल के तय वक्त से पहले पहुंचने लगेंगी।
रेलवे के प्लान ने काम किया तो भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन 95 मिनट पहले पहुंचेगी, गुवाहाटी-इंदौर स्पेशल अपना 2,330 किलोमीटर का सफर 115 मिनट पहले पूरा करेगी और 1929 किलोमीटर की यात्रा करने वाली गाजीपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 95 मिनट पहले पहुंच जाएगी। इसके साथ ही ट्रेनों की स्पीड को लेकर जो मानक तय हैं उनपर भी आगे विचार हो सकता है।
In November, Railways will improve running time of about 700 long distance trains by speeding them up: Railway Ministry Spokesperson
— ANI (@ANI) October 20, 2017