फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने 31 जनवरी तक इन ट्रेनों को किया रद्द, यहां देखें पूरी सूची

Mon, 14 Dec 2020 08:05 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के कारण रेलवे कम ही ट्रेनों का संचालन कर रहा है। वहीं अब रेल यातायात पर कोहरे की मार भी पड़ने लगी है। कोहरे के चलते देश के कई हिस्सों में काफी ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया है। रेलवे ने तय किया है कि 31 जनवरी तक इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। यदि आप इन ट्रेनों में सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले इस सूची को देख लें।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16 दिसंबर से एक जनवरी तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसमें गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस (ट्रेन संख्या 02571) 16, 20, 23, 27, 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 7, 20, 24, 27 और 31 जनवरी के बीच सभी बुधवार और रविवार को रद्द रहेगी। वहीं आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर (ट्रेन संख्या 02572) 17, 21, 24, 28, 31 दिसंबर और 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जनवरी के बीच सभी सोमवार को गुरुवार को रद्द रहेगी। 


भारतीय रेलवे ने कोहरे की वजह से कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण किया है। इनमें गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज (ट्रेन संख्या 05004) 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक प्रयागराज रामबाग से कानपुर अनवरगंज के बीच रद्द रहेगी। वहीं कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर (ट्रेन संख्या 05003) 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज रामबाग के बीच रद्द रहेगी। 
विज्ञापन


कुछ ऐसी भी ट्रेनें हैं जिन्हें किसान आंदोलन के कारण रद्द किया गया है। आंदोलन के कारण पंजाब की कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। रेलवे ने अमृतसर-दरभंगा (ट्रेन संख्या 05212) को रद्द कर दिया है। ये ट्रेन अमृतसर से 13 दिसंबर को रवाना होने वाली थी। इसके अलावा अमृतसर-जयनगर अंबाला (ट्रेन संख्या 04652) और जयनगर-अमृतसर अंबाला (ट्रेन संख्या 04651) को रद्द किया गया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें