अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में भाजपा की तरफ से कांग्रेस को घेरे जाने के बाद अब कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधना शुरू किया है। संसद में इस मुद्दे पर भारी बहस के बाद दिग्विजय सिंह ने इस मामले के बिचौलिए जेम्स क्रिस्चियन मिशेल के बयान का हवाला देते हुए कहा है कि इटली के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने समझौता किया था।
उन्होंने कहा कि इटली के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने कहा था कि अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में सोनिया गांधी का नाम ले आओ, तो हम इटली के उन सभी नौसैनिकों को छोड़ देंगे, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।
वहीं दूसरी ओर, सोनिया गांधी ने भी भाजपा के आरोपों के नकारते हुए कहा है कि जल्द से जल्द बिना भेदभाव के जांच की जाए, सच सामने आ जाएगा। वह बोलीं कि यह सब आरोप आधारहीन हैं, जिनका भाजपा के पास कोई भी सबूत नहीं है।
Inquiry jaldi se jaldi bina bhedbaav ke complete kar do, sachhai saamne aayegi: Sonia Gandhi on #AugustaWestland pic.twitter.com/vE8vEAsJIV
— ANI (@ANI_news) April 27, 2016