फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अदन की खाड़ी में जहाज पर हमले के बाद लगी आग, भारतीय नौसेना ने चालक दल को रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाया

Thu, 07 Mar 2024 11:49 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारतीय नौसेना ने बताया कि आईएनएस कोलकाता घटनास्थल पर पहुंची। हेलीकॉप्टर और नौकाओं की मदद से एक भारतीय नागरिक सहित चालक दल के 21 सदस्यों को बचाया। 
विज्ञापन
भारतीय नौसेना ने चालक दल को रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमन के हूती विद्रोहियों ने बुधवार को अदन की खाड़ी में एक व्यापारिक जहाज पर मिसाइल से हमला कर दिया था। इस घटना में चालक दल के कुछ सदस्यों को गंभीर चोटें आई थीं। बताया जा रहा है कि हमला बारबाडोस के ध्वज वाले जहाज ‘ट्रू कॉन्फिडेंस’ पर हुआ था। अब इस घटना पर समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


कुछ सदस्यों को गंभीर चोटें आईं
भारतीय नौसेना ने बताया, जहाज ट्रू कॉन्फिडेंस पर कथित तौर पर अदन के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 55 एनएम की दूरी से एक ड्रोन या मिसाइल से हमला किया गया था। हमले की वजह से जहाज पर आग लग गई, जिसकी वजह से चालक दल को जहाज छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस घटना में चालक दल के कुछ सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं। 



21 लोगों को बचाया
नौसेना ने बताया कि आईएनएस कोलकाता घटनास्थल पर पहुंची। हेलीकॉप्टर और नौकाओं की मदद से एक भारतीय नागरिक सहित चालक दल के 21 सदस्यों को बचाया। जहाज की चिकित्सा टीम ने घायल चालक दल का इलाज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें