लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत ने कहा, यह मेरे लिए जीवनभर का अवसर है। मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं यह दिखाने में सक्षम हूं कि मैं क्या कर सकती हूं और भारतीय नौसेना के अपने पुरुष समकक्षों के बराबर हो सकती हूं।
भारतीय नौसेना ने गणतंत्र दिवस 2023 की परेड के लिए झांकी के मॉडल का अनावरण किया। इस मौके पर वाइस एडमिरल सूरज बेरी ने कहा कि परेड में मेक इन इंडिया पहल, समुद्र में नारी शक्ति की तैनाती, नए नौसेना चिह्न और गीत का प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत भारतीय नौसेना की 2023 गणतंत्र दिवस परेड टुकड़ी की कमांडर रहेंगी। वह कहती हैं, यह मेरे लिए जीवनभर का अवसर है। मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं यह दिखाने में सक्षम हूं कि मैं क्या कर सकती हूं और भारतीय नौसेना के अपने पुरुष समकक्षों के बराबर हो सकती हूं। मैं इसे ताकत के तौर पर देखती हूं, चुनौती के रूप में नहीं।