फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस किलतान पहुंचा वियतनाम, दक्षिण चीन सागर में करेगा अभ्यास 

Fri, 25 Dec 2020 03:03 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
INS kiltan - फोटो : AFP
विज्ञापन

भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस किलतान वियतनाम की नौसेना के साथ दक्षिण चीन सागर में 26 से 27 दिसंबर को अभ्यास में शामिल होगा। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह जंगी जहाज बृहस्पतिवार को 15 टन आपदा राहत सामग्री लेकर बाढ़ प्रभावित केंद्रीय वियतनाम पहुंचा।

विज्ञापन


यह जहाज वियतनाम के हो चीन मिन्ह सिटी के नहा रहांग बंदरगाह पर पहुंचा। अक्तूबर-नवंबर में आई भीषण बाढ़ के चलते केंद्रीय वियतनाम में 230 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। यह जहाज राहत सामग्री उतारने के बाद अभ्यास में शामिल होगा।

मंत्रालय के मुताबिक, आईएनएस किलतान मिशन सागर-3 के तहत अभियान पर है, जो कोरोना महामारी के दौरान मित्र देशों को मानवीय मदद और आपदा राहत पहुंचा रहा है। मिशन सागर के तहत भारतीय नौसेना अपने साथी देशों को सुरक्षा सहयोग करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें