फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नौसेना पोत ने वियतनाम की नौसेना के साथ दक्षिण चीन सागर में किया ‘पैसेज अभ्यास’

Mon, 28 Dec 2020 12:46 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
Indian Navy - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने वियतनाम के बीच समुद्री सहयोग और संपर्क को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत दक्षिण चीन सागर में वियतनामी नौसेना के साथ पैसेज अभ्यास किया। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


भारतीय नौसेना पोत आईएनएस किल्टन को मध्य वियतनाम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री के साथ भेजा गया था और अपनी वापसी यात्रा के दौरान इस युद्धपोत ने शनिवार को संपर्क और सहयोग संबंधी पैसेज अभ्यास में हिस्सा लिया।

यह अभ्यास ऐसे समय में किया गया है, जब चीन वैश्विक चिंताओं एवं आलोचनाओं के बीच दक्षिण चीन सागर में अपनी सैन्य गतिविधियों को विस्तार दे रहा है। भारतीय नौसेना ने रविवार को ट्वीट किया भारतीय नौसेना और वियतनामी नौसेना के बीच 26 दिसंबर को पैसेज अभ्यास किया गया। इससे समुद्री आदान-प्रदान एवं एकजुटता को और मजबूती दी गई।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मध्य वियतनाम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए करीब 15 टन राहत सामग्री के साथ आईएनएस किल्टन गत बृहस्पतिवार को हो ची मिन्ह सिटी के ना रंग बंदरगाह पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें