कोरोना महामारी के समय खुद का ख्याल कैसे रख सकते हैं यह लोगों की आम चिंता है। इसको देखते हुए अमर उजाला हमदर्द से जुड़कर अपने पाठकों के लिए लेकर आ रहा है एक विशेष वेबिनार जिसमे हम आपकी मुलाकात आयुर्वेद और यूनानी दवाओं के विशेषज्ञों से करवाएंगे। 30 दिसंबर की शाम 4 बजे से होने वाले इस वेबिनार में विशेषज्ञ आपके स्वास्थ्य संबंधी सवालों का जवाब देंगे। साथ ही हमदर्द और अमर उजाला के कांटेस्ट के टॉप 10 विजेताओं का सम्मान होगा।
इसी कड़ी में 30 दिसंबर को शाम 4 बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर उत्तर प्रदेश राजभवन के पूर्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेदाचार्य डॉ शिव शंकर त्रिपाठी और अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के यूनानी संकाय के पूर्व डीन प्रो (हकीम) एबी खान से अपने सवालों के जवाब जान सकेंगे। आप अपने सवाल हमें 30 दिसंबर सुबह 10 बजे तक मोबाइल नंबर 8920518443 पर व्हाट्सअप कर सकते हैं।
हमदर्द 114 सालों से अपने प्राकृतिक उत्पादों से अपने ग्राहकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते आ रहा है। वैश्विक महामारी के दौरान भी कंपनी लगातार एक से बढ़कर एक क्वालिटी के उत्पाद बाजार में उपलब्ध कराता रहा। हाल ही में अपने इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हमदर्द इंडिया की पहल हेल्थी इंडिया, हमदर्द इंडिया सराहनीय है। इस पहल के बारे में अधिक जानकारी के लिए http://healthyindiahamdardindia.in/ पर लॉग ऑन कर सकते हैं।